admin – Maharaja College https://maharajaedu.com Fri, 19 May 2023 04:41:58 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9 https://maharajaedu.com/wp-content/uploads/2022/09/site_icon.png admin – Maharaja College https://maharajaedu.com 32 32 महाराजा महाविद्यालय में नवीन पाठ्यक्रम एम. ए. एजुकेशन का शुभारंभ https://maharajaedu.com/new-course-in-maharaja-mahavidyalaya-m-a-launch-of-the-education/ Fri, 21 Apr 2023 11:01:10 +0000 http://maharajaedu.com/?p=1537 महाराजा महाविद्यालय उज्जैन में आज नवीन पाठ्यक्रम एम. ए. एजुकेशन का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ प्रशांत पुराणिक कुलसचिव, विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन, के कर कमलों के द्वारा किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रुप में डॉ. ज्योति उपाध्याय विभागाध्यक्ष, समाजशास्त्र विभाग,मानविकी अध्ययनशाला विक्रम विश्वविद्यालय, श्री वीरेंद्र कुमार लढा चेयरमैन, श्री अनिल मालू सचिव, श्री नरेंद्र लढा प्रशासनिक अधिकारी, श्री शांतिलाल जैन, CEO, संस्था प्राचार्य डॉ.सुरेखा जैन आर. यू. खान प्रिंसिपल महाराजा इंटरनेशनल स्कूल तथा बड़ी संख्या में छात्र अध्यापक एवम् समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ प्रारंभ हुआ, इस अवसर पर अपने विचारों को व्यक्त करते हुए डॉ प्रशांत पुराणिक ने कहा कि एम. ए. शिक्षा पाठ्यक्रम विद्यार्थियों में शिक्षा संकाय में स्नातकोत्तर कोर्स की बढ़ती मांग पूरी करने में मदद करेगा जिससे शिक्षा के क्षेत्र में युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे।डॉ. ज्योति उपाध्याय विभागाध्यक्ष, समाजशास्त्र विभाग मानविकी अध्ययनशाला विक्रम विश्वविद्यालय,ने विश्वास व्यक्त किया है कि महाराजा महाविद्यालय शिक्षा में गुणवत्ता बनाए रखेगा यहां से पढ़कर निकले हुए छात्र शिक्षा जगत में नवीन कीर्तिमान स्थापित करेंगे इस अवसर पर समाजसेवी एवं उद्योगपति श्री ईश्वर पटेल श्री जगदीश शर्मा और श्री नलिन खंडेलवाल जी विशेष रूप से उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन डॉ शर्ली सिंह ने किया और आभार प्रदर्शन डॉ अनुराधा सुपेकर ने किया।

]]>
महाराजा महाविद्यालय में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। https://maharajaedu.com/the-republic-day-celebration-was-celebrated-with-great-enthusiasm-in-maharaja-collage/ Wed, 22 Mar 2023 23:04:06 +0000 http://maharajaedu.com/?p=1261 महाराजा महाविद्यालय में गणतंत्र दिवस वसंत पंचमी एवं सूर्यकांत त्रिपाठी निराला जयंती के साथ हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया।इस अवसर पर संस्था के सीईओ श्री शांतिलाल जैन ने कहा कि आज भारत अपना 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। हमारा यह संविधान ही है जो भारत के सभी जाति और वर्ग के लोगों को एकता के सूत्र में बांधे रखता है। आज बसंत पंचमी एवं श्री सूर्यकांत त्रिपाठी निराला की जयंती भी है,सूर्यकान्त त्रिपाठी ‘निराला’ हिन्दी कविता के छायावादी युग के चार प्रमुख स्तंभों में से एक माने जाते हैं।बसंत पंचमी के दिन संपूर्ण प्रकृति रमणीक हो जाती है।

डॉ अनुराधा सुपेकर ने कहा कि 26 जनवरी के दिन देश के शहीदों को और उनके बलिदान को याद किया जाता है। गणतंत्र दिवस के तीसरे दिन बीटिंग द रिट्रीट का आयोजन किया जाता है, इस आयोजन में गणतंत्र दिवस के आयोजनों की आधिकारिक रूप से समापन घोषणा की जाती है।

कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण से किया गया तथा प्रशिक्षणार्थियों ने देश भक्ति से संबंधित कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर संस्था के चेयरमैन श्री वीरेंद्र कुमार लड्ढा, सचिव श्री अनिल मालू ,कार्यकारी निदेशक डॉ चित्रांगद उपाध्याय, संस्था प्राचार्य डॉ सुरेखा जैन विशिष्ट अतिथि श्री मनीष जैन महाराजा इंटरनेशनल स्कूल के प्राचार्य आर. यू. खान, सहित समस्त स्टाफ सदस्य एवं बी.एड., डी. एल. एड., एम. एड.,बी.एड.तथा एम.एड.एकीकृत पाठ्यक्रम के प्रशिक्षणार्थी उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रंजना शिंदे ने किया।

]]>
महाराजा महाविद्यालय में एमपी ऑनलाइन केंद्र का शुभारंभ https://maharajaedu.com/inauguration-of-mp-online-center-in-maharaja-college/ Wed, 22 Mar 2023 01:43:54 +0000 http://maharajaedu.com/?p=1255 नव संवत्सर चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रम संवत 2079, 2 अप्रैल, 22 के शुभ अवसर पर महाराजा महाविद्यालय परिसर उज्जैन में एम.पी. ऑनलाइन केंद्र का शुभारंभ किया गया. केंद्र के प्रोप्रायटर श्री कुलदीप परमार ने बताया कि विद्यार्थियों की सुविधा के लिए परिसर में ही एम.पी. ऑनलाइन केंद्र होने से उनके समय की बचत होगी. केंद्र का शुभारंभ संस्था के चेयरमैन श्री वीरेंद्र कुमार लड्ढा के द्वारा किया गया. ज्ञात रहे विद्यार्थियों की सुविधा के लिए पूर्व में परिसर में ही एटीएम की व्यवस्था भी की गई है. जन सामान्य और राहगीरों के लिए शीतल जल सेवा सुविधा का उदघाटन भी श्री लड्ढा द्वारा किया गया. इस अवसर पर श्री अनिल मालू, सचिव, डॉक्टर चित्रांगद उपाध्याय, कार्यकारी निदेशक, श्री शांतिलाल जैन, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, डॉ सुरेखा जैन, संस्था प्राचार्य, श्री आर. यू. खान, प्राचार्य विद्यालय, श्री नरेंद्र कुमार लड्ढा, प्रशासनिक निदेशक सहित समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।

शांतिलाल जैन

]]>
CA V K Ladha Awarded Honorary Doctorate from Ecole Supérieure Robert de Sorbon University https://maharajaedu.com/ca-v-k-ladha-awarded-honorary-doctorate-from-ecole-superieure-robert-de-sorbon-university/ Wed, 22 Mar 2023 01:32:36 +0000 http://maharajaedu.com/?p=1251 Ujjain: CA V K Ladha has received an honorary doctorate degree from Ecole Supérieure Robert de Sorbon University, based in France, for his significant contribution in the field of Financial Analytics & Banking Sector.

Mr. Ladha is a visionary who has spent the past three decades working in the fields of Audit, Taxation, Project Financing, and Education. An astute professional, entrepreneur, and dedicated philanthropist, he has continued to foster innovation through his work, while staying true to his ethical values. For years he has diligently served on the boards of several companies and non-profit institutions, facilitating the inception of ground-breaking ideas.

On receiving the honorary doctorate, Mr. Ladha said, “This doctorate is recognition of the decades of experience gathered in active profession of Audit, Taxation, Project Financing, and Education. It is truly an honour to receive it. I am extremely grateful to Ecole Supérieure Robert de Sorbon for conferring upon me this prestigious title, which I receive with complete humility. I dedicate this honour to my family members and colleagues. It would not have been possible without blessings of mother, father and full support of wife and children Neha, Nupur Vedant, also with cooperation of friends, office and college colleagues.”

सीए वी के लढ़ा डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित

उज्जैन. 29 अगस्त, 2022. सीए वी. के. लढ़ा को फ्रांसीसी विश्वविद्यालय, इकोले सुप्रीयर रॉबर्ट डी सोरबन विश्वविद्यालय द्वारा डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया. श्री लढ़ा ने फायनांशियल एनालिटिक्स और बैंकिंग क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए फ्रांस स्थित इकोले सुप्रीयर रॉबर्ट डी सोरबन विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्राप्त की है.

श्री लढ़ा एक दूरदर्शी व्यक्ति हैं जिन्होंने पिछले तीन दशकों में ऑडिट, टैक्सेशन, प्रोजेक्ट फायनांस और शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय मक़ाम हासिल किया है. एक स्मार्ट प्रोफेशनल, उद्यमी और समर्पित सामाजिक कार्यकर्ता श्री लढ़ा ने अपने नैतिक मूल्यों के प्रति सच्चे रहते हुए अपने काम के माध्यम से नवाचार को बढ़ावा देना जारी रखा है. वर्षों से उन्होंने कई कंपनियों और गैर-लाभकारी संस्थानों के बोर्डों में लगन से काम किया है. वे विगत दो दशकों से महाराजा शिक्षा संस्थान समूह के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में वृहद योगदान दे रहे हैं.

मानद डॉक्टरेट प्राप्त करने पर, श्री लढ़ा ने कहा, “यह डॉक्टरेट ऑडिट, टैक्सेशन, प्रोजेक्ट फायनांस और शिक्षा के सक्रिय पेशे में एकत्रित दशकों के अनुभव की मान्यता है. इसे प्राप्त करना वास्तव में सम्मान की बात है. मुझे यह प्रतिष्ठित उपाधि प्रदान करने के लिए मैं इकोले सुप्रीयर रॉबर्ट डी सोरबन का बहुत आभारी हूं, जिसे मैं पूरी विनम्रता के साथ प्राप्त करता हूं. मुझे यह प्रतिष्ठित उपाधि प्रदान करने के लिए मैं रॉबर्ट डी सोरबोन स्कूल का बहुत आभारी हूं, जिसे मैं पूरी विनम्रता के साथ स्वीकार करता हूं. मैं यह सम्मान अपने परिवार के सदस्यों और सहकर्मियों को समर्पित करता हूं. यह माता-पिता के आशीर्वाद, पत्नी और बच्चों नेहा, नुपुर वेदांत के पूर्ण सहयोग, सहकर्मियों के सहकार के बिना यह संभव नहीं था.”

]]>
महाराजा महाविद्यालय में स्वतंत्रता अमृत महोत्सव हर्षौल्लास से संपन्न https://maharajaedu.com/independence-amrit-mahotsav-concluded-with-enthusiasm-in-maharaja-college/ Mon, 22 Aug 2022 13:12:40 +0000 http://localhost/wordpress/?p=839 महाराजा महाविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस के अमृत महोत्सव हर्षौल्लास मनाया गया | इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ.राकेश ढंड के द्वारा ध्वजारोहण किया गया और उन्होंने अपने विचारो से सभी को संबोधित किया | संस्था चेयरमैन श्री वी. के.लड्ढा ने आजादी के अमृत महोत्सव पर देशभक्ति पुर्ण विचारो को व्यक्त किया | इस अवसर पर डॉ. चित्रांगद उपाध्याय,श्री अनिल मालू, श्री आर.यू. खान, श्री शांतिलाल जैन, श्री नरेन्द्र कुमार लड्ढा सहित समस्त स्टाफ व विद्यार्थी उपस्थित थे | संचालन श्रीमती रानी शर्मा द्वारा किया गया | आभार डॉ. अनुराधा सुपेकर ने माना |

]]>